मेरे सपनों की पार्टी का घोषणा-पत्र यदि मेरे सपनों की पार्टी सत्ता में आई तो - 1. शिक्षा का ब्यापार पूरी तरह बंद किया जाएगा और सबके लिए समान, मुफ्त और मातृभाषाओं मे गुणवत्तायुक्त शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी. 2. “सादा जीवन- उच्च विचार” शिक्षा का मूल लक्ष्य होगा. शिक्षा में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और उदात्त मानवीय मूल्यों को विकसित करने पर जोर दिया जाएगा. ‘मानव संसाधन विकास मंत्रालय’ की जगह मंत्रालय का नाम ‘शिक्षा मंत्रालय’ रखा जाएगा 3. सरकारी अस्पतालों को हर तरह की सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा तथा सबके लिए समान एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी. 4. हिन्दी को भारत की राष्ट्रभाषा घोषित किया जाएगा. 5. जाति आधारित आरक्षण पूरी तरह से और हर स्तर पर खत्म किया जाएगा. 6. अपने- अपने नामों के साथ लगने वाले जाति सूचक शब्दों को हटाने वाले तथा अंतरजातीय विवाह करने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाएगा. 7. धर्म और संप्रदाय को व्यक्तिगत आस्था के रूप में महत्व दिया जाएगा और धार्मिक कार्यों / आयोजनों को सरकारी सहायता से मुक्त रखा जाएगा. 8. कृषि कार्यों में कृषि-यंत्रों पर निर्भरता की जगह...
Posts
Showing posts from April, 2019